हाथरस/सिकन्द्राराऊ। सोशल मीडिया पर हिन्दू देवी-देवताओं व हिन्दू समाज के खिलाफ शरारती तत्वों द्वारा धार्मिक भावनायें भडकाने को किये गये पोस्ट से आज कस्बा में भारी जनाक्रोश भडक गया और साम्प्रदायिक टकराव जैसे हालत बनने से बाल-बाल बच गया। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जाता है कस्बा के मौहल्ला गौसगंज निवासी हिन्दूवादी नेता कृष्णा यादव के मोबाइल व्हाटसप पर शरारती तत्वों द्वारा हिन्दुओं की आस्था के प्रतीक भगवान श्रीराम व माता सीता के प्रति अभद्र व धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला संदेश पोस्ट किया गया वहीं उक्त मैसेज में हिन्दू समाज के प्रति भी गाली-गलौज व अभद्र आपत्तिजनक टिप्पणी की गई।
बताया जाता है उक्त मैसेज के सोशल मीडिया पर वायरल होने से हिन्दुवादी लोगों में जहां भारी आक्रोश व्याप्त हो गया वहीं कस्बा में उक्त मैसेज की खबर से हिन्दू समाज के लोगों में भारी जनाक्रोश भडक गया और हिन्दू युवा वाहिनी के तमाम कार्यकर्ताओं ने कस्बा के बाजारों में जुलूस निकालते हुए व जमकर नारेबाजी करते हुए कोतवाली पहुंच गये और कोतवाली का घेराव कर जमकर हायतौबा व कडी कार्यवाही की मांग की। उक्त मामले की सूचना पाकर सीओ डी.के. बालियान भी कोतवाली पहुंच गये और आक्रोशित हिन्दुवादियों की बात सुनकर उन्हें जैसे-तैसे समझाकर शांत कराया। वहीं हिन्दुवादी नेता कृष्णा यादव पुत्र रामभरोसे यादव ने पुलिस को रिपोर्ट हेतु तहरीर दी है जिसमें कस्बा के ही एक समुदाय विशेष के युवकों को नामजद किया गया है।
समाचार लिखे जाने तक उक्त घटना की कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी लेकिन पुलिस ने घटना की छानवीन शुरू कर दी है। हिन्दू देवी-देवताओं के प्रति सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी से कस्बा का माहौल आज तनावपूर्ण हो गया था।
उक्त घटना को लेकर सीओ डी.के. बालियान ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है और 2 लोगों को नामजद किया गया है। घटना की जांच कर आरोपियों पर कार्यवाही की जायेगी।
कोतवाली उक्त मामले को लेकर हिन्दुवादियों में कृष्णा यादव, विजय भारत कुलश्रेष्ठ, विपिन लाल, विवेकशील राघव, अमन गुप्ता, विवेकशील राघव, धीरज, नीरज, मोनू आदि दर्जनों लोग मौजूद थे। इधर इसी घटना पर भाजपा सांसद प्रतिनिधि विवेकशील राघव ने प्रेस वार्ता की ओर कहा कि सोशल मीडिया पर हिन्दू धर्म एवम् भगवान श्री राम पर की गयी अमर्यादित टिप्पणी क्षेत्रीय शान्ति व्यवस्था के लिए खतरा बन सकती है। इसमें लिप्त अराजक और उन्मादी तत्वों के विरुद्ध प्रशासन को कड़ी कार्यवाही अमल में लानी होगी। अन्यथा हिन्दू समाज उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा।
प्रेस वार्ता में विवेकशील राघव ने कहा कि पूर्व में जिस प्रकार एक कार्यकर्ता द्वारा किसी सामान्य पोस्ट को साझा करने पर आक्रामक प्रदर्शन पर पुलिस ने उस कार्यकर्ता की रातों रात गिरफतारी कर अपनी सक्रियता का परिचय दिया था, उसी प्रकार इस घटना में कार्यवाही सुनिश्चित करनी चाहिए। जिससे इस प्रकार की साप्रदायिक गतिविधियों में लिप्त तत्वों पर अंकुश लगाया जा सके।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।