Top News

हाथरस- ब्लाक हाथरस की ग्राम पंचायत ऐंहन में डीएम ने खेल के मैदान एवं परिक्रमा मार्ग का किया लोकार्पण, सार्वजनिक सपत्तियों का सीमांकन कर जनोपयोगी बनाने मे ग्राम प्रधान सहयोग करेंः- डीएम

हाथरस। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने ब्लाक हाथरस की ग्राम पंचायत ऐंहन में खेल के मैदान तथा एक किलोमीटर लंबे परिक्रमा मार्ग का फीता काटकर तथा शिलालेख का अनावरण कर विधिवत लोकार्पण किया।
      जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने ब्लाक हाथरस की ग्राम पंचायत ऐंहन स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि प्रदेश शासन की प्राथमिकता के तहत जिले के सर्वागीण विकास के लिये सभी गाॅवों की सार्वजनिक सम्पत्तियों का सीमांकन कर जनोपयोगी बनाने की दिशा में ग्राम प्रधानों के संकल्प तथा जनसहयोग से तेजी से कार्य हो रहा है।
 डीएम ने कहा कि विगत 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले की सभी  ग्राम पंचायतों में तालाबों का जीर्णोद्धार, खेल के मैदान का सीमांकन, वृक्षारोपण एवं कम्पोस्ट खाद के गढ्ढे आदि कार्यो का शुभारम्भ उनके तथा समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि गाॅवों में सरकारी भूमि की उपेक्षा और अतिक्रमण की समस्या की बजह से ग्रामवासी सार्वजनिक सम्पत्तियों का सदुपयोग नहीं कर पाते हैं। उन्होंने कहा कि गाॅवों में नये तालाबों की खुदाई, पुराने तालाबों का जीर्णोद्धार, खेल के मैदान का समतलीकरण और सीमांकन, वृक्षारोपण एवं कम्पोस्ट खाद के गढ्ढे आदि कार्यो के लिये ग्राम्य विकास, पंचायतीराज और राजस्व विभागों के द्वारा एक कार्ययोजना बनाने का निर्णय लिया गया था जिसमें 14 वें वित्त आयोग व राज्य वित्त आयोग की धनराशि और मनरेगा योजना के तहत गाॅवों में सार्वजनिक सम्पत्तियों को सुरक्षित और संरक्षित करने के कार्य को अमलीजामा पहनाया गया है।
        अविनाश कृष्ण सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में एक सौ खेल के मैदान का सीमाकंन, 225 तालाबों की खुदाई और जीर्णोद्धार, 250 खाद के गडडों आदि का सीमाकंन हो चुका है और इस दौरान करीब दो लाख ग्रामीण मजदूरों को मनरेगा के तहत रोजगार मुहैया कराया गया है। उन्होंने लोगों का आव्हान किया कि वे इस शुरूआत को अंजाम तक पहुॅचाने में सक्रिय सहयोग दें जिससे गाॅव के लोग सार्वजनिक सम्पत्तियों का सदुपयोग कर सकें और उनका गाॅव तरक्की की ओर अग्रसर हो सके। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण के लिये पृथ्वी का एक तिहाई हिस्सा वृक्षों से आच्छादित होना चाहिये, जबकि देश का कुल छः फीसदी हिस्सा ही वृक्षों से आच्छादित है। उन्होंने स्वस्थ्य जीवन के लिये स्वच्छ पर्यावरण को बहुत जरूरी बताया और गाॅव में प्रत्येक घर में कम से कम एक वृक्ष लगाने और वृक्ष का अपने बच्चों की भांति देखभाल करने हेतु ग्रामीणों को संकल्प दिलाया।
जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से पुरजोर अपील की कि वे आम आदमी बीमा योजना, कृषक दुर्घटना बीमा योजना का लाभ लेने के लिये अपना बीमा जरूर करायें। उन्होंने कहा कि सभी किसान कृषि विभाग में अपना पंजीकरण अवश्य करायें ताकि वह शासन की अनुदानित योजनाओं से लाभांवित हो सकें।
मुख्य विकास अधिकारी जावेद अख्तर जैदी ने कहा कि जिलाधिकारी के मार्गनिर्देशन में जिले के सभी गाॅवों में चल रहे अभियान के फलस्वरूप ग्राम पंचायतों का बेहतर स्वरूप दिखाई देगा जिसका लाभ ग्रामीणों को मिलेगा। इस मौके पर एसडीएम केहरी सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने भी विचार व्यक्त किये। समाजसेवी सुरेन्द्र पाल शर्मा ने कार्यक्रम में मौजूद जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों का स्वागत किया और कहा कि उनके यहाॅ आगमन से गाॅव के विकास की संभावनों को निश्चित ही बढावा मिलेगा। ग्राम पंचायत ऐंहन की प्रधान श्रीमती सुनीता शर्मा सहित आसपास के अन्य ग्राम पंचायतों के प्रधान तथा गाॅव के गणमान्य व्यक्तियों ने माल्यार्पण कर तथा प्रतीक चिन्ह भेंटकर जिलाधिकारी, सीडीओ, एसडीएम, डीडीओ सहित अन्य अधिकारियों का स्वागत किया और गाॅव की समस्याओं के बारे में ध्यान आकर्षित कर समाधान के बारे में ज्ञापन प्रस्तुत किये।
कार्यक्रम के दौरान तहसीलदार अवधेश कुमार शर्मा,एसीएमओ डा0संतोष कुमार, बीडीओ महेश चन्द पचैरी, डीआईओ यतीशचन्द्र गुप्ता, जिला कृषि अधिकारी शिव कुमार, एडीडीओ समाज कल्याण एसपी सिंह, सहायक अभियंता डीआरडीए सुरेन्द्र गौतम के अलावा अन्य अधिकारी एवं बडी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने