Top News

हाथरस/सासनी- गांव तिलौठी में मकान पर पड़ी लोहे की टीन में आया करंट, महिला की मौत

हाथरस/सासनी। कोतवाली क्षेत्र के गांव तिलौठी में आज सुबह समरसेबिल से पानी भरते समय मकान में पड़ी टीन में करंट आने से एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मोहल्ले में मातम छा गया।
गांव तिलौठी निवासी डालचंद की 30 वर्षीय पत्नी हरप्यारी आज सुबह साढ़े चार बजे बिजली आने पर समरसेबिल से पानी भर रही थी। तभी घर के बाहर पड़ी टीन में अचानक करंट दौड़ गया। जिसकी चपेट में हरप्यारी आ गई और करंट के कारण अचेत होकर जमीन पर गिर गयी। घर के लोग कुछ समझ पाते हरप्यारी करंट से छटपटाने लगी। परिजनों ने किसी प्रकार टीन में
आए करंट को दूर किया और हरप्यारी को उपचार के लिए सीएचसी लाने लगे। मगर ऐबुलेंस में रखते ही हरप्यारी ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने देर शाम हरप्यारी का बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने