हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के बागला जिला अस्पताल परिसर में बीती रात्रि को प्राइवेट एम्बूलेंस चालकों में आपस में भिडन्त हो गई जिसमें उनमें जमकर मारपीट भी हुई। बताया यह भी जाता है कि झगड़े के दौरान हवाई फायरिंग भी कर देने से भारी हडकम्प मच गया।
घटना की सूचना पाकर मौके पर थाना पुलिस पहुंच गई लेकिन पुलिस को कोई वहां पर मिला नहीं। और फायरिंग की घटना से अस्पताल परिसर में हड़कम्प सा मचा गया। एसओ के.पी. सिंह का कहना है कि एम्बूलेंस चालकों में आपस में झगड़ा हो गया था लेकिन किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।