Top News

हाथरस- थाना सिकन्द्रराराऊ क्षेत्र के गांव अगसौली के निकट अलीगढ के नगर निगम कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत

हाथरस। थाना सिकन्द्रराराऊ क्षेत्र के गांव अगसौली के निकट रविवार की सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से एक नगर निगम कर्मचारी की मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार थाना सिकन्द्रराराऊ क्षेत्र के अगसौली के निकट 32 वर्षीय सुनील पुत्र कलन सिंह निवासी जयगंज अलीगढ अपनी बाइक से अपने रिस्तेदार के यहां जा रहा था कि रास्ते पर अगसौली के निकट अज्ञात वाहन ने उसे रौद दिया जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गयी और घटना की सूचना पर पहुची पुलिस ने उसकी शिनाख्त करने का प्रयास किया तो उसकी शिनाख्त हो गयी और परिजनों को सूचित कर दिया। बताया जाता है कि मृतक सुनील अलीगढ नगर निगम कार्यालय में टैªक्टर चालक था। घटना के कुछ घंटो पर परिजनों मौके पर आ गये और शव को लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया था। 

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने