Top News

हाथरस/सासनी- सीचसी में अचानक निरीक्षण पर पहुचें जेडी, गंदगी देख जताई नाराजगी

हाथरस/सासनी। बस स्टैण्ड के निकट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का स्वास्थ्य चिकित्सा एवं परिवार कल्याण निदेशक ने औचक निरीक्षण किया। जहां फार्मासिस्टों को ड्यूटी के दौरान गुटखा खाने तथा सीएचसी में पसरी गंदगी को देखकर नाराजगी जताई और दवाओं व केन्द्र के भवन की देखरेख के निर्देश दिए।
अलीगढ़ मंडल के स्वास्थ्य चिकित्सा एवं परिवार कल्याण निदेशक राजेन्द्र वाष्र्णेय ने आज सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। जिसमें महिला प्रसूता विभाग में फैली गंदगी को देखकर उनका पारा चढ़ गया और मौजूद चिकित्सकों को जमकर फटकार लगाई। बाद में मौजूद प्रसूताओं से भी उनका हाल-चाल पूछा। स्वास्थ्य विभाग में दवाओं के अस्त-व्यस्त रख-रखाव को लेकर भी नाराजगी जताई। कमरों में लगे पर्दों पर जब उनकी निगाह गई तो अलमारी पर रखे खाली दवाओं के कार्टून और जमीं गंदगी को देखकर उनका पारा चढ़ गया तथा इन कमियों को दूर करने के सख्त निर्देश दिए।
जेडी वाष्र्णेय ने बताया कि फिलहाल महिलाओं द्वारा अधिक नसबंदी ऑपरेशन कराए जा रहे हैं। इसमें पुरुषों की संख्या नगण्य हैं। इक्कीस जून से लगने वाले शिविर में अधिक से अधिक पुरुष आए और नसबंदी कराएं। जिससे बढ़ते जनसंख्या सैलाव को कम किया जा सके। साथ ही लोगों में पुरुष नसबंदी के लिए जागरूकता पैदा हो। उन्होंने सीएचसी की कई खामियों को दूर करने हेतु अधीनस्थों को निर्देश दिए।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने