Top News

हाथरस- शहर में नजूल की जमीनों पर हो रहे अवैध कब्जा हटवाने को डीआईजी से मिले हिन्दूवादी

हाथरस। शहर में नजूल की जमीनों पर हो रहे अवैध कब्जों को हटवाये जाने के मामले में जनपद पुलिस द्वारा गंभीरता नहीं दिखाये जाने पर अब हिन्दूवादियों ने आज अलीगढ़ मंडल के डीआईजी से मिलकर अवैध कब्जे को हटवाये जाने की मांग की है।
हिन्दू युवा वाहिनी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता आज अलीगढ़ मंडल के डीआईजी गोविन्द अग्रवाल से मिले और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि कामरेड भगवानदास मार्ग, मुरसान गेट स्थित तकिया खान बहादुर मस्जिद के पास नगर पालिका के खाली पड़े प्लाट पर पिछले कई वर्षों से साम्प्रदायिक विवाद चला आ रहा है और उक्त प्लाट पर एक समुदाय विशेष के व्यक्ति द्वारा अस्थाई रूप से टिनशैड डालकर कब्जा कर लिया है और इस मामले को पालिका प्रशासन, कोतवाली, एसपी, डीएम एवं आपको भी अवगत कराया जा चुका है तथा 4 जून को थाना दिवस में डीआईजी के आदेशों के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई।
ज्ञाापन में कहा गया है कि पूर्व में 18 जुलाई 2015 को एक समुदाय विशेष द्वारा नमाज पढ़ने के बहाने लोहे की पाइप बैल्डिंग कर टैंट लगाकर कब्जा करने का प्रयास किया गया था लेकिन विवाद होने पर प्रशासन द्वारा तुरन्त कब्जा हटवा दिया गया। हिन्दू युवा वाहिनी ने डीआईजी से तत्काल उक्त प्लाट से अवैध कब्जा हटवाये जाने की मांग की है।
डीआईजी से मिलने वालों में अनूप वाष्र्णेय, मोहित कश्यप, दीपक यादव, बौबी पंडित, कौशलनाथ, हीरालाल, जितेन्द्र वाष्र्णेय, मोनू यादव, मदन, मुकेश वाष्र्णेय आदि शामिल थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने