Top News

हाथरस- वनस्पति तेल व्यापार एसो. के अनिल वष्र्णेय तीसरी बार अध्यक्ष चुने, जिले की कमेटी गठित

हाथरस। वनस्पति तेल व्यापार एसोसियेशन का त्रिवार्षिक चुनाव तड़का रेस्टोरेन्ट में हुआ। जिसमें व्यापारी नेता व समाजसेवी अनिल कुमार वाष्र्णेय तेल वालों को लगातार तीसरी बार निर्विरोध रूप से अध्यक्ष चुना गया तथा महामंत्री पद पर राजकुमार सासनी वाले व कोषाध्यक्ष पद पर रूपेश कुमार गुप्ता व अशोक कुमार वाष्र्णेय को समान वोटों के आधार पर संयुक्त रूप से दायित्व सौंपा गया।
संगठन के सभी पदाधिकारियों की घोषणा संरक्षक मंडल द्वारा की गई। बैठक में संरक्षक मंडल व सदस्यों को प्रतीक चिन्ह व दुपट्टा पहना कर सम्मानित किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल माला पहना कर जोरदार स्वागत किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संरक्षक व सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
बैठक में उदय कुमार वाथम, दाऊदयाल बौहरे, राधाकिशन अग्रवाल, पुरूषोत्तम दास, पन्नालाल गुप्ता, शिब्बो गुरू, मनोज अग्रवाल, अनुज कुमार, राजकुमार वाथम, गिर्राजकिशोर बंसल, उत्तमचन्द्र, विक्की, रोहित, संजय कुमार, राजकुमार, नरेशचन्द्र, अरविन्द कुमार लाढ़पुर वाले, गगन, कन्हैयालाल, कीर्ति, जितेन्द्र, स्वदेश, रौबिन, रौनक, मोहित, शैलेन्द्र, नीरज, मोहित, द्वारिका प्रसाद अटल, मदनलाल, अवधकिशोर, गणेश अटल, तरूण गौतम आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने