Top News

हाथरस- खाद्य पदार्थ विक्रेता व्यापरियों को लाइसेंस बनवाने का मौका, सादाबाद में शिविर 14 व 15 जून को, 16 व 17 को हाथरस में

हाथरस। उ.प्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल एवं प्रदेश उपाध्यक्ष व शहराध्यक्ष मदन मोहन अपना वालों ने कहा है कि जनपद हाथरस के सभी तहसीलों में खाद्य पदार्थ विक्रेता एवं निर्माता के लाइसेंस जनहित में व्यापारियों की सुविधा हेतु खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा कैम्प लगाकर लाइसैंस बनाने की सुविधा का मौका एकबार और दिया जा रहा है। जनपद के व्यापारियों के खाद्य पदार्थ के लाइसैंस न बने हों तो वह इन कैम्पों से लाभ लेकर लाइसैंस बनवा लेें।
खाद्य पदार्थ विक्रेता, हलवाई, ढावा आदि व्यापारी सादाबाद में आज 14 व 15 जून को प्रातः 10 बजे से सायंकाल 4 बजे तक नगर पंचायत कार्यालय परिसर हाल में जवाहर बाजार में लगाया जा रहा है। असुविधा होने पर व्यापारी बालकिशन गोयल से सम्पर्क कर सकते हैं।
हाथरस में गांधी चैक स्थित रघुनन्दन धर्मशाला अपना वालों  में 16 एवं 17 जून को खाद्य पदार्थ विक्रेता एवं निर्माता के बनाने हेतु अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा लगाने की स्वीकृति दी गई है। इस सुविधा का लाभ प्रत्येक व्यापारी को तत्काल चालान जमा करने की सुविधा और आॅनलाइन कार्यवाही की व्यवस्था की गई है। दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने होंगे और सुविधाजनक कार्यवाही पूर्ण हो सकेगी।
उक्त खाद्य पदार्थ व्यापरियों की सुविधा हेतु जो लाइसेंस शिविर लगाने की सुविधा की घोषणा की है। उक्त सुविधा पर मोहनलाल अग्रवाल सर्राफ, महेशचन्द्र वर्मा, गिर्राजकिशोर गुप्ता गुड़ वाले, बांकेबिहारी गुड़ वाले, गंगासरन वाष्र्णेय मैदा वाले, दाऊदयाल दाल वाले, विष्णुप्रसाद किराने वाले, हरीशंकर किराने वाले, रम्मो गुरू ने भी हलवाईयों से लाइसैंस बनवाने का आव्हान किया है और खुशी का इजहार किया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने