हाथरस/सासनी। कोतवाली पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के चार लोगों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने पकड़े गये बदमाशों की निशानदेही से आठ बाइक एवं तीन तमंचे मय कारतूस के बरामद किए हैं। इसके लिए पुलिस कप्तान ने कोतवाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
घटना का आज खुलासा करते हुए एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि कई दिनों से वाहन चोरों के शहर में सक्रिय होने की सूचना मिल रही थी। गत माह में एक दो बाइक भी चोरी हुई थी। वाहन चोरों को पकडने के लिए एसपी के निर्देशानुसार एक टीम का गठन किया गया। जिसमें एसओ उदयवीर सिंह को टीम का मुखिया बनाया गया तथा इनके सहयोग के लिए एसआई नरेन्द्र कुमार, भूदेव त्यागी, कांस्टेबिल अवधेश तथा विनोद को लगाया गया। एसओ ने बताया कि बीती देर शाम वह हनुमान चैकी की ओर शांति व्यवस्था हेतु गश्त पर थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि कुछ बदमाश घना मोड़ पर जंगलों में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर एसओ अपनी जीप को घना मोड़ की ओर ले गये। जहां मौजूद बदमाशों को पुलिस ने टोका तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया। जिससे पुलिस टीम बाल-बाल बच गई। पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग कर चार लोगों को दबोचा लिया तथा मौके से दो बाइक पुलिस को मिलीं। पुलिस बाइक एवं पकड़े गये बदमाशों को कोतवाली ले आई। जहां पूछताछ में पकड़े गये बदमाशों ने दूसरे राज्यों से दुपहिया वाहन चोरी कर उन्हें बेचना स्वीकार किया। साथ ही जो वाहन नहीं बिक पाता उसे कबाड़े में कटवाना भी इकबाल किया। एसओ ने बताया कि पूछताछ के दौरान पकड़े गये बदमाशों की निशानदेही से पुलिस ने आठ बाइक और बरामद कीं। एसओ ने बताया कि गिरोह का मास्टर माइंड मनीष उर्फ बौबी, संदीप पुत्रगण प्रवेश कुमार जो सैफपुर देवी वाला पाली मुकीमपुर जिला अलीगढ़ के रहने वाले हैं हाल में इगलास रोड स्थित पानी की टंकी के निकट राकेश के यहां रह रहे हैं। जो अपने साथी जोधपाल पुत्र खेमसिंह निवासी चंदउआ गोवर्धनपुर थाना पाली मुकीमपुर, कौशल उर्फ सोनू पुत्र रामप्रकाश शर्मा निवासी पाली मुकीमपुर के साथ मिलकर बाइकों को चोरी करते थे और उनकी पहचान बदलकर दूसरे लोगों को बेच देते थे। जो बाइक बिक नहीं पाती उसे कबाड़े में कटवा देते थे। पुलिस ने मनीष के घर से चोरी की छह बाइक बाइकों के पुर्जे, नंबर प्लेट एवं टायर ट्यूब आदि बरामद की हैं। वहीं पकड़े गये बदमाश मनीष व गोवर्धन से एक तंमचा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस तथा कौशल से तमंचा 12 बोर दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर पकड़े गये चारों बदमाशों को जेल भेजा है। पुलिस कप्तान डा. अजय पाल शर्मा ने कोतवाली के इस गुडवर्क पर साहसी टीम को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित करने की घोषणा की है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।