Top News

हाथरस/सासनी- मोहल्ला विष्णुपुरी में दुकान में रखी इन्वेटर की बैटरी फटी दुकानदार बाल-बाल बचा

हाथरस/सासनी। मोहल्ला विष्णुपुरी में स्थित एक मोबाइल विक्रेता के यहां रखी इन्वेटर की बैटरी अचानक धमाके के साथ फट गई। जिससे दुकानदार बाल-बाल बच गया। मगर दुकान में काफी नुकसान हो गया।
गांव जिरौली निवासी वंशीलाल वाष्र्णेय का पुत्र हरीश वाष्र्णेय कस्बा के मोहल्ला विष्णुपुरी में बालाजी गेस्ट हाऊस के निकट मोबाइल की दुकान है। आज जब हरीश दुकान के काम से बाहर गया हुआ था तो दुकान पर उसका छोटा भाई बैठा हुआ था। तभी दोपहर को अचानक दुकान में   धमाका हुआ और बैटरी के ऊपर का ढक्कन तथा प्लेट आदि उड़ गये। जिससे बैटरी से निकला तेजाब दुकान में लटके और रखे सामान पर बिखर गया। जिससे दुकान का करीब बीस हजार रुपये का सामान तेजाब से जलकर खराब हो गया और हरीश का भाई बाल-बाल बच गया। घटना की जानकारी होने पर स्थानीय दुकानदारों की भीड़ जुट गई। एक युवक ने साहस कर दुकान में रखी बैटरी को बाहर निकाला। तब दुकान में बैटरी के तेजाब से उठता हुआ   धुंआ बंद हुआ।
बता दें कि करीब एक वर्ष पूर्व इसी मोहल्ले में दुष्यंत फोटो स्टूडियो के यहां भी बैटरी इसी प्रकार फट गई थी। जिसमें दुकान संचालक का पुत्र बाल-बाल बच गया था। घटना से पुलिस ने अनभिज्ञता जाहिर की है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने