Top News

महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य और महिला प्रवक्ता के बीच हुआ विवाद नही ले रहा थमने का नाम, महिला प्रवक्ता के पति ने प्राचार्य पर आरोपों की झडी लगाते हुये कोतवाली में करायी रिपोर्ट दर्ज


सिकन्दराराव। नगर के महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य और एक महिला प्रवक्ता के बीच हुआ विवाद थमने का नाम नही ले रहा है। कोतवाली क्षेत्र मे एक मात्र राजकीय महाविद्यालय अब अध्यापकों की आपसी लड़ार्इ का अखाड़ा बन चुका है। जबान छात्र छात्राओ को षिक्षा एवं संस्कार देने वाले अध्यापक और अध्यापिकायें विद्यार्थियों के सामने ही आपस में तलवार खींच लेते हैं। तथा उनके वाकयुद्ध कीाब्दाबली को सुनने बाले दांतों तले उँगली दवाने को मजवूर हो जाते हैं। ऐसा ही एक वाक्या : माह पूर्व महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय में देखने को मिला जिसकी सुलगती आग ने मौका मिलते ही उग्र रूप धारण कर लिया और ग्रह विज्ञान की महिला प्रवक्ता के पति ने प्राचार्य पर आरोपों की झडी लगाते हुये स्थानीय कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करार्इ है।
    बता दें कि नगर के महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय में लगभग : माह पूर्व महाविद्यालय के प्राचार्य और एक महिला प्रवक्ता विनीता के बीच विवाद खडा हो गया था। महिला प्रवक्ता ने प्राचार्य पर गाली गलौज करके मारपीट करने के गम्भीर आरोप लगाये थे। प्रवक्ता के पति सुशील कुमार पुत्र लख्खी सिंह निवासी खैर बार्इपास रोड थाना बन्नादेवी जनपद अलीगढ ने स्थानीय कोतवाली में महाविद्यालय के प्राचार्य योगेश्वर पांडे के खिलाफ लिखार्इ गयी रिपोर्ट में बताया है कि दिनांक 1-10-2012 को उसकी पत्नी विनीता जो कि महाविद्यालय में गृह विज्ञान की प्रवक्ता हैं बच्चों के प्रक्टीकल के दौरान प्राचार्य ने उनके साथ अभ्रद गाली गलौज एवं जातिसूचक शब्दो का प्रयोग करते हुये उनके साथ मारपीट कर डाली। उपरोक्त मामले में स्थानीय कोतवाली में प्राचार्य के खिलाफ प्रवक्ता के पति ने अभियोग पंजीकृत करा दिया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने