Top News

मारपीट में चार घायल


सिकन्दराराव। स्थानीय मौहल्ला नगला शीशगर में गुरूवार को बच्चों के विवाद को लेकर नामजदों द्वारा दो लोगों को लाठी डंडों से मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया गया। तथा एक अन्य घटना में एक महिला और ससकी पुत्री को मारपीट कर घायल कर दिया गया। पीडितों ने स्थानीय कोतवाली में तहरीर दी है।
   नगला शीशगर निवासी रूपकिशोर पुत्र ओमप्रकाश एवं दिनेश पुत्र टुलीचन्द्र ने स्थानीय कोतवाली में दी गयी तहरीर में बताया हे कि बीते बुधवार को उनके बच्चों का मौहल्ले के कुछ बच्चों से कहासुनी हो गयी थी जिसे बुधवार शाम को आपस में बच्चों को डांट फटकार कर समाप्त करा दिया गया था। गुरूवार को वह अपने घर पर बैठे थे तभी सुबोध उर्फ लाला, रामजीलाल, अतेश पुत्रगण सुनहरीलाल एवं सुभाष पुत्र रामजीलाल, भोला पुत्र महावीर इकट्ठे होकर आये और बच्चों के विवाद को लेकर उनपर लाठी डंडो से टूट पडे जिससे रूपकिशोर एवं दिनेश गम्भीर रूप से घायल हो गये। पीडितों ने उक्त नामजदों के खिलाफ स्थानीय कोतवाली में तहरीर दी है तो वहीं पुलिस ने दोनों घायल पीडितों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया है। वहीं दूसरी घटना में नगर के मौहल्ला नौरंगाबाद पूर्वी निवासी सुनीता देवी पत्नी राजेश कुमार ने स्थानीय कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि वह अपने जेठ गनेशीलाल के यहां हो रहे देवी जागरण में आयी हुयी थी और गुरूवार सुवह को वहां खाना बना रही थी कि तभी  उसका देवर सुरेन्द्र सिंह पुत्र डालचन्द्र एवं उसकी पत्नी शशी और उनकी पुत्री दारगी आये और उसके साथ एक राय होकर उसके उसकी पुत्री अनु के साथ मारपीट करने लगे जिससे वह दोनों घायल हो गये। पीडिता ने उक्त नामजदों के खिलाफ स्थानीय कोतवाली में घटना की तहरीर दे दी है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने