Top News

साहब!अकेला पाकर दबंगों ने दबोचा, पीटा


हाथरस। घर में अकेली महिला को देख गांव के एक दबंग ने उसे बुरी नीयत से दबोच ही नहीं लिया बल्कि उसके साथ अश्लील हरकतें भी कीं और विरोध करने पर उसे उसके परिजनों को मारपीट कर घायल कर दिया तथा पीड़ितों ने पुलिस कप्तान से जानमाल की सुरक्षा कार्यवाही की मांग की है।
पुलिस कार्यालय पर गुरूवार को पुलिस कप्तान को दिये शिकायती पत्र में श्रीमती माया देवी पत्नी सुरेश निवासी लौहर्रा कोतवाली सासनी ने कहा है कि वह घर पर अकेली थी तभी गांव का एक व्यक्ति घर में घुस आया और उसे दबोच कर उससे अश्लील हरकतें कीं। आरोप है कि उसने दुष्कर्म करने की कोशिश की। शोर मचाने विरोध करने पर उसे उसका देवर धर्मवीर तेजवीर बचाने आये तो आरोपी ने उन पर फरसा से प्रहार कर घायल कर दिया। जबकि आरोपी के पुत्र ने बन्दूक से घर वालों से मारपीट की और बन्दूक तान दी।
पीड़िता का कहना है कि आरोपी दबंग अपराधी किस्म के हैं और इनका गांव में खौफ है तथा पीड़िता ने पुलिस कप्तान से अपनी अपने परिवार के जानमाल की सुरक्षा एवं आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की गुहार लगायी है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने