Top News

ट्रक ने परीक्षा देने जाते छात्रों को रौंदा


सादाबाद। गुरूवार सुबह परीक्षा देने के लिए निकले तीन बाइक सवार छात्र सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गए। तीनों को सादाबाद से आगरा रेफर किया गया है। जबकि छात्रों को बचाने के चक्कर में ट्रक से चालक संतुलन खो बैठा और दीवार में टकराते हुए पलट गया। जिसमें शीतल पेय की बोतलें भरी हुर्इ थीं जो फैंल गर्इ। समाचार लिखे जाने तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पार्इ थी।
जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के गांव खांडा निवासी हरीशंकर पुत्र रामबाबू, प्रदीप नीरज पुत्रगण रनवीर सिंह एक ही बाइक पर सवार हो नारायणी देवी डिग्री कालेज में परीक्षा देने के लिए निकले थे। तीनों ही बीएससी के छात्र हैं। जब यह मंदिर बैजनाथ धाम के निकट पहुंचे ही थे कि सामने एक ट्रक आगे चल रहा था। जिसमें शीतल पेय की बोतलें भरी हुर्इ थी। बताते हैं, ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की तो इनकी बाइक ट्रक के अगले हिस्से से जा टकरार्इ। जब यह चालक ने देखा तो वह भी ट्रक से संतुलन खो बैठा और ट्रक एक दीवार से टकराते हुए पलट गया। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। जबकि बाइक सवार तीनों ही छात्र बुरी तरह लहूलुहान हो गए।
घटना के बाद ट्रक में भरी शीतल पेय की बोतलें भी फैंल गर्इ। जबकि मौके पर मौजूद हुर्इ भीड़ ने लहूलुहान छात्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद भी घायल छात्रों की हालत में सुधार नहीं आया तो उनको आगरा के लिए रेफर कर दिया गया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने