Top News

नवग्रह मंदिर पर आध्यात्मिक शिविर का हुआ शुभारम्भ


हाथरस हनुमान जयन्ती के पावन अवसर पर नवग्रह मंदिर के  सत्संग भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी र्इश्वरीय विश्व विद्यालय के आनन्दपुरी सेवाकेन्द्र द्वारा शिव दर्शन आध्यात्मिक प्रदर्शनी शिविर एवं बाल चैतन्य झाँकी का आयोजन मंगलवार से किया जा रहा है। सप्ताह भर तक चलने वाले मेले में प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज़ के विभिन्न प्रभागों की प्रदर्शनियों का आयोजन किया जायेगा। उक्त जानकारी ब्रह्माकुमारीज़ की आनन्दपुरी शाखा की राजयोग शिक्षिका बी0के0 हेमलता बहिन तथा दुर्गेश बहिन ने दी।
        आध्यात्मिक शिविर में जन समूह को ब्रह्मावत्सों द्वारा जगद्गुरू परमपिता परमात्मा शिव के दिव्य अलौकिक कर्र्तयोर्ंं का परिचय दिला जा रहा है। चैतन्य बाल झाँकी में प्रथम दिवस पर राधा-कृष्ण , परमात्मा शिव का प्रतीक शिवलिंग की पूजा करते हुए चैतन्य झाँकी सजार्इ गयी बाल चैतन्य झाँकी में साक्षी, विशाखा और यशी ने स्वरूपों की भूमिका निभार्इ।
        आध्यात्मिक शिविर में सच्चे सच्चे जगद्गुरू परमपिता परमात्मा शिव के दिव्य ज्योर्तिस्वरूप, निराकार रूप के परिचय के साथ-साथ सभी धर्मों के आदि पिता शिव बाबा के स्थापना,पालना और संहार के तीन कर्तव्यों का परिचय दिया गया। परमात्मा शिव के साथ योगयुक्त होने पर प्राप्त होने वाली दिव्य अलौकिक अष्ट शक्तियों का परिचय भी लोगों को कराया गया। हर शक्ति को धारण करने के लिए बुद्धि की स्वच्छता पर जोर दिया गया। आत्म दर्शन के
माध्यम से शरीर रूपी रथ और आत्मा रथी के अपनी तीन शक्तियों मन, बुद्धि और संस्कार का उपयोग दर्शाया गया। भारत के उत्थान और पतन की 84 जन्मों की कहानी के माध्यम से भारत के आध्यात्मिक शिरमौर होने तथा फिर से वही दर्जा प्राप्त करने के माध्यम को दर्शाया जा रहा है। शिविर के व्याख्याता के रूप में बी.के. दुर्गेश, गजेन्द्र सिंह, बी.के. हेमलता बहिन, सासनी की बी.के. रानी, केशव देव का योगदान रहा।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने