सिकन्दराराव। हनुमान जयंती के पावन पर्व पर नगर के मौहल्ला नौखेल स्थित हनुमान मन्दिर से हनुमान शोभायात्रा ढोल नगाडो के साथ बडी ही धूमधाम से नगर भ्रमण कर निकाली गयी। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियों ने नगर के लोगों का मन मोहने का कार्य किया। शोभायात्रा में मां काली की झांकी आगे आगे अपने करतब दिखाते हुये चल रही थी। यात्रा में महिला एवं पुरूषों की अपार भीड देखने को मिली। वहीं नगर में शोभायात्रा के मार्ग में धर्मप्रेमियों द्वारा भक्तों के लिये जगह जगह शर्वत आदि के प्याउ लगाये गये। शोभायात्रा में महिलाएं कीर्तन एवं भजन गाती हुयी भक्ति में झूमती हुयी चल रही थी तो वही पुरूष जय बजरंग बली के गगनभेदी जयकारे लगाकर नगर के माहौल को भक्तिमय बना रहे थे।
नगर में मनमोहक झांकियों के बीच धूमधाम से निकली हनुमान शोभायात्रा
hathras live
0

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।