Top News

फिर एक और कटा रेल से


सासनी। दिल्ली-हाबड़ा रेल रूट पर रोज एक व्यक्ति की मौत होने से क्षेत्र के लोगों में अब दहशत सी होने लगी है और लोगों में चर्चा है कि कहीं कोर्इ चक्कर तो नहीं है। गुरूवार फिर एक व्यक्ति की रेल से कटकर दर्दनाक मौत हो गर्इ।
दिल्ली-हाबड़ा रेल रूट पर गांव ततारपुर के पास गुरूवार दोपहर एक अज्ञात करीब 50 वष्र्ाीय व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गर्इ। आशंका प्रगट की जा रही है कि उक्त अज्ञात व्यक्ति गोमती एक्सप्रेस की चपेट में आकर मरा है या फिर उससे ही गिरकर उसकी मौत हो गर्इ है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गर्इ और लाश को पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। उक्त रेल रूट पर पिछले 4 दिनों में चौथी मौत रेल से हुर्इ है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने