सिकन्दराराव/पुरदिलनगर। सिकन्दराराव से जलेसर को जाने वाले मार्ग की हालत इतनी खराब है कि वहा से गुजरने वाले वाहन स्वामियो की जाने हर समय खतरे में बनी रहती है। सडको के खस्ता हालो के कारण मार्ग पर आयेदिन अप्रिय घटनाऐ घटित होती रहती है किन्तु मार्ग को दुरस्त कराने के लिये किसी के भी कान पर जू तक नही रेंगती है।
बतादे कि सिकन्दराराव जलेसर मार्ग की हालत अब इतनी बदतर है कि वहा से गुजरने में वाहन स्वामियो को हर समय भय व्याप्त रहता है कि पता नही कब सडको पर हुऐ गढढो के कारण उसका वाहन क्षतिग्रस्त हो जायें। मार्ग से गुजरने वाले दैनिक यात्रियो की जाने सडको पर हुऐ गडडो के कारण हर समय खतरे में बनी रहती है किन्तु विभाग द्वारा कुम्भकरणीय नीद में चलते हुऐ इस मार्ग की ओर कोर्इ भी ध्यान नही दिया जा रहा है और इस मार्ग पर आयेदिन घटनाऐं घटित होती रहती है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।