हाथरस। शिक्षकों की विभिन्न मांगों व समस्याओं का समाधान नहीं होने से परेशान प्राथमिक शिक्षकों ने गुरूवार को बीएसए कार्यालय पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले धरना दिया और जमकर भड़ास निकाली तथा मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन डीएम को सौंपा।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले अपनी मांगों व समस्याओं को लेकर प्राथमिक शिक्षकों ने जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में बीएसए कार्यालय पर धरना देते हुये शिक्षा विभाग की खिंचार्इ की। धरना को सम्बोधित करते हुये वक्ताओं ने कहा कि बेसिक शिक्षा परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक विभिन्न समस्याओं से पिछले कर्इ माह से जूझ रहे हैं और कर्इ बार शासन व विभाग के अधिकारियों से वार्ता हो जाने के बाद भी उनका निराकरण नहीं हो पा रहा है। जबकि शिक्षक मेहनत में कोर्इ कसर बाकी नहीं छोड़ते हैं।
शिक्षकों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि उ.प्र. बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित विद्यालयों के प्र.अ./उच्च प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक क्रमश: ग्रेड 4600 तथा 4800 रू. प्राप्त कर रहे हैं। प्रमुख सचिव वित्त उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 7 सितम्बर 2009 को निर्गत फिटमेंट तालिका के अनुसार 1 जनवरी 2006 से अद्यतन शिक्षकों को ग्रेड वेतन 4600 तथा 4800 में आने की तिथि से वेतन बैण्ड में न्यूनतम वेतन क्रमश: 12540 रू. तथा 13350 रू. निर्धारित करने हेतु आदेश निर्गत किये जायें।
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत महिला शिक्षकों के प्रार्थना पत्र पर अधिकांश महिला शिक्षकों के ऐच्छिक अन्तर्जनपदीय स्थानान्तरण किये गये हैं परन्तु प्रदेश में हजारों पुरूष शिक्षक व महिला शिक्षकों के प्रार्थना पत्र आज भी लम्बित हैं। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की अध्यापक सेवा नियमावली के अनुसार कार्यरत शिक्षक की मृत्यु होने पर उसके आश्रित को शिक्षक हेतु न्यूनतम शैक्षिक अर्हता रखने पर प्रशिक्षण में शिथिलता प्रदान करते हुये मृतक आश्रित को शिक्षक के पद पर नियुक्ति देकर सेवारत प्रशिक्षण कराया जा रहा था, परन्तु शिक्षक की नियुक्ति हेतु शिक्षक पात्रता परीक्षा (टी.र्इ.टी.) अनिवार्य किये जाने के कारण प्रदेश में सेवारत रहते हुये मृतक हो चुके शिक्षकों के आश्रितों को शिक्षक के पद पर नियुक्ति देते हुये सेवारत प्रशिक्षण तथा सेवारत शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्ीर्ण करने हेतु अवसर प्रदान किया जाये।
शिक्षकों ने शासन से मांग की है कि अभी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाये अन्यथा प्रदेश के लाखों शिक्षक संघ के बैनर तले प्रदेश मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। शिक्षकों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया। ज्ञापन देने वालों में सुरेश कुमार शर्मा, बदरउज्जुमा खां, निहाल सिंह सिनसिनवार के अलावा तमाम अध्यापक मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।