Top News

कट्टी को जाते आधा दर्जन गौवंशीय पशु पुलिस ने कराये मुक्त


सिकन्दराराव। गुरूवार को पुलिस ने स्थानीय पंत चौराहे से मुखबिर की सूचना पर कट्टी के लिये ले जाये जा रहे आधा दर्जन गौवंशीय पशुओं को मुक्त कराया है। वहीं पुलिस ने दो मैजिक टैम्पो तथा टैम्पों चालकों सहित दो युवकों को हिरासत में लिया है।
   जानकारी के अनुसार गुरूवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की दो टाटा मैजिक टैम्पों में हाथरस की ओर से गोवंशीय पशुओं को लादकर लाया जा रहा है जिस पर पुलिस हरकत में आयी और स्थानीय पंत चौराहे पर से पुलिस ने दोनों मैजिक टैम्पों को पकड लिया। तथा उसमें लदे आधा दर्जन गौवंशीय पशुओं को मुक्त कराया तथा पुलिस ने टैम्पों चालक लक्ष्मण पुत्र हरप्रसाद निवासी अनीगढी थाना सहपउ एवं वीरेश पुत्र हरप्रसाद निवासी नगला जलाल तथा गौवंशीय पशुओं को लेकर जा रहे वोनिश पुत्र इल्यास, नर्इम पुत्र सद्दीक निवासीगण मौहल्ला गौसगंज को हिरासत में ले लिया। पकडे गये युवकों ने बताया कि वह सभी गौवंशीय पशु बाजिम पुत्र रफी मुहम्मद निवासी मौहल्ला कुरैशीयान के हैं और वह उन्हें उसी के पास लेकर जा रहे थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने