Top News

शादी के बाद ससुरालियों की डिमांड, 2 विवाहिताओं से लाखों की मांग


हाथरस। दहेजी दंश ने 2 और विवाहिताओं का जीना दुश्वार कर दिया है और दोनों ही विवाहिता मायके में रह रही हैं तथा दोनों द्वारा अलग-अलग थानों में मुकद्दमे दर्ज कराये गये हैं।
गांव हतीसा निवासी श्रीमती वन्दना उर्फ बाला ने थाना हाथरस गेट में रिपोर्ट दर्ज कराते हुये कहा है कि उसके ससुरालीजनों ने उससे दहेज में एक लाख रूपयों की डिमांड की और मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने उसे मारापीटा ही नहीं बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। रिपोर्ट में पति गौरव पुत्र रमेशचन्द्र निवासी गोंडा दरबार की गढ़ी थाना गौण्डा अलीगढ़ सहित 3 लोगों को नामजद किया गया है।
दहेजी उत्पीड़न का दूसरा मामला कोतवाली सिकन्दराराव में दर्ज कराया गया है। क्षेत्र के गांव मऊ चिरायल निवासी श्रीमती राखी पुत्री कमल सिंह ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुये कहा है कि उसके ससुरालीजनों ने उससे दहेज में डेढ़ लाख रूपये की डिमांड की तथा डिमांड पूरी होने पर उससे मारपीट कर उसे मायके छोड़ गये। रिपोर्ट में पति कृष्ण कुमार पुत्र महेश निवासी गांव गोधा थाना जवां अलीगढ़ आदि को नामजद किया गया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने