हाथरस। बदमाश मेरी 2 भैंसों को पिछले महीने चोरी कर ले गये थे जिसकी बमुश्किल थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी लेकिन थाना चन्दपा पुलिस ने न तो आज तक बदमाश पकड़े और ना ही भैंस बरामद की हैं। थाना पुलिस से न्याय की उम्मीद नहीं है और अन्य किसी थाने से निष्पक्ष जांच कराकर कार्यवाही की जाये।
थाना चन्दपा क्षेत्र के गांव चन्दपा निवासी चेतराम पुत्र परमानन्द ने गुरूवार को पुलिस कप्तान को दिये शिकायती पत्र में कहा है कि 10-11 मार्च की रात अज्ञात बदमाश उसकी 1 लाख रूपये कीमत की 2 भैंसों को चोरी कर ले गये जिसकी थाना चन्दपा में रिपोर्ट दर्ज करायी लेकिन थाना पुलिस मामले में रूचि नहीं ले रही है। पुलिस को मुलजिमों के बारे में भी बताया लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया और थाना पुलिस से अब उसे न्याय की उममीद भी नहीं है। चेतराम ने पुलिस कप्तान से घटना की निष्पक्ष जांच व विवेचना अन्य किसी थाने से कराकर भैंस बरामद करने व आरोपियों को पकड़ने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।