हाथरस। विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा शुक्रवार को प्रदेश सरकार द्वारा आतंकवादियों से मुकददमे वापस लेने पर तीखा आक्रोश प्रगट किया गया और प्रान्तीय नेतृत्व के आव्हान पर प्रदेश सरकार के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और सासनी गेट चौराहा पर सरकार का पुतला दहन किया साथ ही जमकर नारेबाजी भी की।
उ.प्र. सरकार द्वारा आतंकवादियों से मुकददमे वापस लेने पर प्रदेश भर के विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ जनपद के कार्यकर्ताओं में भी भारी उबाल आ गया है तथा उक्त मामले को शुक्रवार को विहिप-बजरंग दल के कार्यकर्ता लोहट बाजार स्थित कार्यालय पर एकत्रित हुए और वहां से एक जुलूस के रूप में विहिप जिला मंत्री राजेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में सासनी गेट चौराहा पर पहुंचे जहां पर उन्होंने सरकार का पुतला फूंका तथा प्रदेश सरकार की राष्ट्र विरोधी नीति के विरोध में जमकर नारेबाजी की।
इस मौके पर विहिप के जिला मंत्री राजेन्द्र शर्मा ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि जिन आतंकवादियों ने मन्दिरों, नगरों, पुलिस कैम्प पर बम व गोलियों से आतंकी हमला कर निर्दोष बच्चे, महिलाओं, बुजुर्गों, पुजारी, संतों की सैकड़ों की संख्या में हत्या की थी आज इनके द्वारा अपने वोटो की खातिर इन पर से मुकददमा वापिस लेने का “ाडयंत्र रचकर देश की संप्रभुता तथा लोकतांत्रिक ढाचें को चोट पहुंचाया जा रहा है। यह विहिप को स्वीकार नहीं है।
बजरंग दल के विभाग संयोजक अभिषेक रंजन आर्य ने विरोध व्यक्त करते हुए कहा कि जिन आतंकवादियों ने निर्दोष नागरिकों, भक्तों, पुजारियों, बच्चे, बुजुर्गों, महिलाओं व पुलिस सुरक्षा कर्मचारियों की सैकड़ों की संख्या में हत्या कर दी आज उन्हीं पर से उ.प्र. सरकार अपने तुष्टीकरण के लिए मुकददमे हटाने का “ाड़यंत्र कर रही है जबकि सरकार को इन आतंकियों को फांसी पर लटकाने का आदेश देना चाहिए। उ.प्र. सरकार इस कुकृत्य कर आतंकियों को और बढावा दे रही है वह हमें कतर्इ स्वीकार नहीं है और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हम व्यापक आन्दोलन करेंगे। कैलाश कूलवाल नगर मंत्री ने विरोध करते हुए कहा कि उ.प्र. सरकार आज स्वाथ्र्ाी पूर्ति कर अपने वोट बैंक की खातिर इस देश की संप्रभुता के लिए खतरा है जिन परिवारों के परिजन इन आतंकी घटनाओं में बलिदान हुए उनकी भावनाओं और कानून के साथ खिलवाड कर रही है और आतंक को बढावा दे रही है यह विहिप बजरंग दल स्वीकार नहीं करेगी और सड़क पर उतरकर आन्दोलन करेगी।
पुतला दहन में दिनेश कुमार शर्मा, आशा ठाकुर जिला संयोजिका, उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा, मनोज शर्मा, बाबूलाल अम्बेडकर, सुनीता वर्मा, केदुन सिंह, कुशाग्र बागला, रीनू दीक्षित, बबलू हंसमुख, बंशी पंडित, सुरेश विराट, अपून वाष्र्णेय, विवेक चतुर्वेदी, प्रशांत कुलश्रेष्ठ, डा. उपेन्द्र झा, कन्हैयालाल चौधरी, शेखर सिंह, अवधेश पाठक, अमित कुलश्रेष्ठ, रूपकिशोर वर्मा, वन्दप कुशवाहा मौजूद थे।
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।