Top News

नगर का एकमात्र क्रिड़ा स्थल जुआरियों एवं सटोरियों की बना शरणस्थली


-प्राइवेट वाहनों के स्वामियों द्वारा किया जा रहा हैं टैक्सी स्टैन्ड के रुप में प्रयोग 
सिकन्दराराऊ। नगर का एकमात्र क्रिड़ा स्थल इस समय प्राइवेट वाहनों के स्वामियों द्वारा टैक्सी स्टैन्ड के रुप में तथा युवाओं द्वारा जुये के अड्डो के रुप में प्रयोग किया जा रहा है। स्थानीय पालिका परिषद एवं प्रशासनिक अधिकारी इस ओर से पूरी तरह आंख मूंदे हुये हैं। उनके इस रवैये से पर्यावरण प्रेमियों तथा युवा खिलाड़ियों में आक्रोश व्याप्त है उन्होंने जिलाधिकारी से पार्क को मुक्त कराने की मांग की है। नगर का एकमात्र क्रिड़ा स्थल इस समय जहां जुआरियों, सटोरियों की शरण स्थली बना हुआ है तो वहीं प्राइवेट वाहनों के स्वामियों द्वारा उसका प्रयोग टैक्सी स्टैन्ड़ के रुप में किया जा रहा है। क्रिड़ा स्थल में करीमनगर का पानी आने व टैक्सी, बैलगाड़ी आदि वाहनों के खड़े होने के कारण यहां गन्दगी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। प्रात: काल युवा खिलाड़ी जब क्रिकेट आदि खेल खेलते हैं तो युवाओं व टैक्सी चालकों में आये दिन कहासुनी होती रहती है यह कहासुनी किसी दिन बड़े झगड़े का भी रुप ले सकती है किन्तु स्थानीय पालिका परिषद एवं प्रशासनिक अधिकारी इस ओर से पूरी तरह आंख मूंदे बैठे हुये हैं। नगर के युवा खेलप्रेमियों ने जिला प्रशासन से क्रिड़ा स्थल को मुक्त कराने की मांग की है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने