सिकन्दराराऊ। हर विभाग में नीचे से लेकर ऊपर तक सम्सयाओं का अम्बार लगा हुआ है परन्तु समस्याओं को लेकर रोना-धोना नहीं चाहिए बल्कि उनके समाधान के लिये चिन्तन करना चाहिये। कानून का पालन कराने के लिये न्याय व्यवस्था तथा पुलिस प्रशासन आदि को आर्थिक सहायता तो राजकोश से मिलती है परन्तु कानून तथा न्याय व्यवस्था को एक ओर फौज द्वारा व्यवस्थित किया जाता है पर उसे अर्थ की सहायता जनता द्वारा मिलती हैै। इस प्रकार बार तथा बैंच के एक-दूसरे के पूरक हैं। इन्हें साथ मिलकर आम जनता तक सस्ता तथा सुलभ न्याय उपलब्ध कराना चाहिये।
उक्त बातें जनपद न्यायाधीश राजीव कुमार त्रिपाठी ने स्थानीय नवीन बार रूम में आयोजित नवनिर्वाचित पार पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि आम जनता तक सस्ता और सुलभ न्याय पंहुचाने के लिये बार एवं बैंच को आपसी सहयोग तथा मधुरता बनाकर रखनी चाहिये। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से देवेन्द्र दीक्षित शूल, वीरेश पुण्ढ़ीर, युवराज सिंह चौहान, बलवीर सिंह पौरूष, महेन्द्र सिंह यादव, नरेश कुमार, अशोक शर्मा, देवकान्त कौशिक क्षेत्राधिकारी राजेन्द्रपाल सिंह, कोतवाल वीरपाल सिंह सिरोही, आदि उपस्थित थे। इससे पूर्व जनपद न्यायाधीश द्वारा नवनिवार्चित सभी पदाधिकारियों को पद तथा गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी। कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों को फूलमालाएं पहनाकर तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन गौरीशंकर गुप्ता ने किया।
- रिर्पोट संदीप पुण्ढ़ीर
बार ऐशोसियेशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जिला जज ने दिलवायी शपथ
hathras live
0

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।