-सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर चिकित्सक मिले नदारद

सिकन्दराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव नावली के पास कासगंज रोड़ पर मोटरसाइकिल एवं साइकिल में हुयी भिडंत में चार लोग घायल हो गये। घायलों को पुलिस द्वारा उपचार हेतु स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लाया गया जहां चिकित्सक नदारद मिले। घायलों का उपचार लैब टैक्निशियन ने किया। जिसकी शिकायत कुछ लोगों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से की है।
जानकारी के अनुसार अनिल कुमार पुत्र लटूरी सिंह निवासी नागर थाना सुन्नगढ़ी, सचिन निगम पुत्र रामअवतार एवं अनिल कुमार पुत्र रामकिशोर निवासीगण गंगसारा थाना सिढ़पुरा जनपद काशीरामनगर बीएड की प्रवेश परीक्षा देने के लिये डिस्कवर मोटर साइकिल से अलीगढ़ जा रहे थे जैसे ही वह गांव नावली के पास पंहुचे तो सामने से आ रहे साइकिल सवार रामखिलाड़ी पुत्र जयपाल निवासी सिंहपुर अनियंत्रित होकर बाइक के सामने आ गया और दोनों में भिडंत हो गयी जिससे साइकिलसवार के साथ-साथ बाइक सवार तीन लोग गम्भ्ीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर फौरन उपनिरिक्षक सुरेश चन्द्र तेवतिया पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पंहुचे और घायलों को उपचार हेतु स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिकन्दराराऊ पर लेकर पंहुचे। यहां चिकित्सक देवेन्द्र सिंह नदारद मिले और घायलों का उपचार काफी देर बाद लैब टैक्निशियन ने किया। कोतवाली क्षेत्र में जब भी कोर्इ दुर्घटनाएं होती हैं तो सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर चिकित्सक नदारद मिलते हैं वह अपने डयूटी रजिस्टर पर हस्ताक्षर करके अपने घर चले जाते हैं। पहले भी कर्इ बार यहां इलाज के अभाव में घायलों को तड़पते देखा गया है। कर्इ बार तो दुर्घटना में घायल लोगों की प्राथमिक उपचार न मिल पाने के कारण मौत भी हो चुकी है। इसकी शिकायत लोगों ने सीएमओ से की है।
-रिर्पोट संदीप पुण्ढ़ीर
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।