सिकंदराराव प्रेस क्लब ने की शोकसभा, पत्रकार की दिवंगत पत्नी को दी श्रद्धांजलि

सिकंदराराव। नगर के स्थानीय रेलवे स्टेशन के सामने स्थित धर्मशाला पर सिकंदराराव प्रेस क्लब की एक शोकसभा वरिष्ठ पत्रकार विनय चतुर्वेदी की अध्यक्षता तथा धीरज उपाध्याय के संचालन में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर सभी पत्रकार साथियों ने वरिष्ठ पत्रकार दीपेश भारद्वाज की पत्नी सीमा भारद्वाज की आकस्मिक मृत्यु होने पर उनकी आत्मा की शान्ति हेतु दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शान्ति हेतु प्रभु से प्रार्थना की और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से राकेश वार्ष्णेय, राजेश महाजन, संदीप पुण्ढ़ीर, पंकज चौधरी, इश्तयाक भारती, अजीत शर्मा, जिम्मी वार्ष्णेय, रितिक गुप्ता, नीरज गुप्ता, गौरव पचौरी, रवेन्द्र यादव, विजय यादव, मनोज कुमार, पवन पुण्ढ़ीर, अनूप शर्मा अश्वनी यादव, सुभाष चन्द्र, बौबी जाखेटिया, मनोज, पुष्पकांत, सतीश अग्रवाल आदि पत्रकार साथी मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1