हाथरस। टूंडला दिल्ली रेलमार्ग पर एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा है। मिली जानकारी के अनुसार टूंडला दिल्ली रेलमार्ग के निकट नगला वीरीसहाय गांव है जहां करीब छब्बीस वर्षीय एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी जब निकटस्थ खेतों में काम कर रहे किसानों और ग्रामीणों को हुई तो इसकी जानकारी पुलिस को दी गईं सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पहचान के लिए रेलमार्ग से अलग रखा। मगर काफी देर तक कोई शिनाख्त न होने पर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां शव को कुछ समय के लिए फ्रीजर में रखा जाएगा, जिससे मृतक की शिनाख्त हो सके।
ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की हुई मौत
जयहिंद मीडिया नेटवर्क
0
Premium By
Raushan Design With
Shroff Templates
जयहिंद मीडिया नेटवर्क
हाथरस लाइव डोट कोम जय हिन्द मीडिया नेटवर्क का आनलाइन हिन्दी न्यूज बेव चैनल है।



एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।