वीडियो खबर देखने के लिए लिंक को टच करें
हाथरस। शहर के मथुरा रोड के हतीसा बाईपास से उतरकर मथुरा की ओर जा रहा एक कंटेनर दो बाइकों पर सवार तीन लोगों के ऊपर पलट गया जिससे तीनों लोगों की दबकर मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। कंटेनर में सेब भरे थे। कंटेनर के नीचे दबकर मां बेटे सहित तीन लोगों की मौत हो गई। ये तीनों दो बाइक पर सवार थे। मरने वालों में दो की पहचान मुरसान क्षेत्र के खजुरिया निवासी विजयपाल और उसकी मां रेशम देवी के रूप में हुई है। एक की पहचान नहीं हुई है। बाइक एटा नम्बर की है, जिसके चलते उसके एटा निवासी होने की सम्भावना जताई जा रही है। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्काल रेस्क्यू कर तीनों शवों को क्रेन की मदद से कंटेनर के नीचे से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना के चलते मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। तथा सड़क पर वाहनों की लम्बी कतार लग गई और यातायात व्यवस्था बाधित हो गई जिसे पुलिस प्रशासन ने काफी देर बाद जैसे तैसे सुचारू कराया।



एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।