सिकंदराराव। स्वास्थ विभाग द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगरिया में छात्र-छात्राओं को निःशुल्क चश्मों का वितरण किया गया। उल्लेखनीय है कि परिषदीय विद्यालयों ने सरकारी नेत्र विशेषग्यों द्वारा समय-समय पर परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का नेत्र परीक्षण किया जाता है उसी आधार पर बच्चों को चश्मे दिए जाते हैं।
चश्मा वितरण के दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नीलम शर्मा ने कहा कि पूर्व में इन बच्चों की आंखों की जांच की गई थी अब पात्र छात्र-छात्राओं को शासन द्वारा निःशुल्क चश्मे प्रदान किये गए हैं अब बच्चों को पठन-पाठ में कोई परेशानी नहीं होगी चश्मा वितरण के दौरान प्रमुख रूप से कृष्ण कांत कौशिक,चंद्र शेखर,बबलू सिंह,नेम सिंह, पुष्पेन्द्र उपाध्याय,ओमवीर सिंह पुंढीर,देवेश कुमार शर्मा,प्रशांत कुमार शर्मा,अनंत कौशिक,गोपाल कौशिक,रछपाल सिंह,बादशाह शर्मा,रुचि पचौरी,सोनू कश्यप,प्रेरणा,राजेन्द्र सिंह,चंद्रवती, पिंटू कश्यप आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।



एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।