बस में सवार युवक शीशे की रोड लगने से हुआ घायल

सिकंदराराव। एटा रोड़ रेलवे फाटक के पास बस में सवार एक युवक सिर में शीशे की रोड लगने से घायल हो गया। माधव पुत्र आशीष 21 वर्ष अपने मामा, मामी के साथ फर्रुखाबाद से दिल्ली बस से जा रहा था जैसे ही बस रेलवे फाटक सिकंदराराव पर पहुंची तो सामने से आ रहा तेज़ गति से केंटर की वजह से बस अनियंत्रित हो गयी और रॉंग साइड चली गयी। जिससे बस में बैठे माधव के शीशे की लोहे की रोड लगने से सिर फट गया। माधव के मामा ऋषभ पुत्र गजेंद्र सिंह ने एम्बुलेंस को सूचना दी जिससे सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लाया गया और वहां से अलीगढ़ मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया।


Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1