Top News

बाइस क्वार्टर अवैध देशी शराब सहित अभियुक्त गिरफ्तार कर भेजा जेल

हाथरस। कोतवाली सासनी पुलिस ने पुलिस  कप्तान निपुण अग्रवाल के आदेशानुसार तथा सीओ रामप्रवेश राय के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध शराब बिक्री और अवैध शराब निर्माण छापेमारी अभियान के  तहत एक युवक को अवैध रूप से बिक्री के लिए ले जाई जा रही अवैध देशी शराब के बीस पौवा सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है।


 प्रभारी निरीक्षक नरेश सिंह के अनुसार जामा तलाशी में पुलिस ने एक थैले से अवैध देशी शराब के बीस पौवा बरामद किए, तथा पुलिस द्वारा पूछने पर युवक ने इन पौवा को अवैध रूप से बिक्री करने ले जाना स्वीकार किया। पुलिस ने अरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया है। पूछताछ में अरोपी ने पुलिस को अपना नाम इमरान पुत्र इकराम निवासी पारस टॉकीज कस्बा सासनी बताया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने