Top News

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में इस्कॉन टेंपल संस्था द्वारा छात्रों को की गईं गीता वितरित

सिकंदराराव। स्थानीय रेलवे मार्ग पर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में इस्कॉन टेंपल संस्था के द्वारा प्रत्येक छात्र को गीता वितरित की गई । 10 वर्ष पूर्व इस्कॉन टेंपल संस्था के माध्यम से गीता ओलंपियाड एवं वैल्यू एजुकेशन ओलंपियाड को को प्रारंभ किया गया है। इस बार विद्यालय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के समस्त भैया बहन इस प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगे। प्रातः वंदना सत्र में सभी भैया बहनों को प्राप्त हुई इस्कॉन टेंपल के द्वारा श्रीमद् भागवत गीता को प्रत्येक भैया बहन को वितरित की गई। जिसका उद्देश्य छात्रों में अच्छे संस्कार आए जिससे वे अपने जीवन को सुखद एवं आनंदित बना सके।


तनाव मुक्त होकर आनंदमय परिवार को बनाने में सक्षम बने तथा पर्यावरण संरक्षण करने में योगदान दें । इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुभाष कुमार ने छात्रों को श्रीमद् भागवत गीता के महत्व को बताया कि प्रत्येक मानव जाति को गीता का स्वाध्याय करना चाहिए गीता जीवन जीने की कला सिखाती है और हम इस कला को सीख कर अपने जीवन को आनंददायक एवं मंगलमय मनाते हैं। हमारे आसपास की दुनिया में मौलिक परिवर्तन लाने और नैतिक समाज बनाने के लिए हम बच्चों के साथ इस परिवर्तन की शुरुआत करते हैं क्योंकि भी हमारा भविष्य हैं मूल्य आधारित शिक्षा छात्रों को एक बेहतर समुदाय के निर्माण की मार्ग पर ले जाती है बच्चे गीली मिट्टी की तरह होते हैं जो कुछ भी उन पर पड़ता है वह अपने वह उनमें छाप छोड़ देता है। इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य अजब सिंह , कृष्ण चंद्र शर्मा , रक्षपाल सिंह, शैलेंद्र सिंह, मुकेश कुमार , सतीश कुमार, विजेंद्र कुमार,  महिपाल ,राजीव राजपूत, सुनील कुमार , अजय कुमार, अजीत कुमार , नरेंद्र पाल सिंह , अशोक कुमार, महेश कुमार, सुमन मल्होत्रा, सुधा सिंह, नीलम , राजकुमार, सुष्मिता, अर्जुन सिंह, नवल पाठक , रिंकी शर्मा , उपासना, तनु, शिवानी आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने