हाथरस। गांव टीकैत में टीन शेड की दीवार गिरने से एक महिला और उसका बेटा घायल हो गया। वहीं, उच्च प्राथमिक विद्यालय बिसावर प्रथम की चहारदीवारी भी गिर गई। बारिश की वजह से कस्बा बिसावर और क्षेत्र में कई जगह कच्ची-पक्की दीवारें गिर गईं। गांव टीकैत में टीन शेड की दीवार गिरने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए निजी चिकित्सालय ले जाया गया।
वहीं, उच्च प्राथमिक विद्यालय बिसावर प्रथम की चहारदीवारी भी गिर गई। उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रथम बिसावर की बाहरी दीवार प्रजापति मोहल्ले की तरफ भरभराकर गिर गई। दीवार गिरने से स्थानीय मोहल्ला निवासी पप्पू प्रजापति के सड़क किनारे रखे पके हुए कुल्लड़, गुल्लक और दीवार आदि सामान नष्ट हो गया, जिससे उन्हें हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि दीवार रविवार के अवकाश में गिरी, वरना यहां खेलने वाले बच्चों के साथ हादसा हो सकता था। बताते हैं कि पहले भी यह दीवार कई बार गिर चुकी है। इधर, गांव टीकैत में बारिश से फिर सुबह चार बजे गायत्री देवी का टीन शेड और दीवार भरभराकर गिर गई। गायत्री देवी और उनका बेटा घायल हो गए। वहां बंधी पड़िया भी घायल हो गई। गायत्री देवी के सिर में अंदरूनी चोटें आई हैं और पांव में गंभीर चोटें आई हैं। चारा कूटने की मशीन भी टूट गई। महिला व उनके बेटे को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। इधर, गांव नगला छत्ती में बारिश से अजीत सिंह के टिन शेड की दीवार भी ढह गई। उनके पशुओं का चारा भी पानी में भीग गया। उन्हें हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।