हाथरस। एक महिला द्वारा थाना कोतवाली नगर पर लिखित तहरीर के माध्यम से सूचना दी कि उसका पुत्र उम्र करीब 17 वर्ष) जो सरस्वती विघा मन्दिर,लेबर कॉलोनी का छात्र है। 6.9.2024 को समय करीब 3:20 बजे घर से साइकिल व स्मार्ट मोबाइल फोन लेकर ट्यूशन पढने के लिये वाटर वर्क्स कालोनी के लिये निकला था।
लेकिन शिक्षकों व साथियो से जानकारी करने पर पता चला कि वह ट्यूशन नही पहुँचा है। काफी तलाश करने पर भी नही मिल रहा है । जिसके सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया था । घटना को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल द्वारा गुमशुदा किशोर को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द करने हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर को निर्देशित किया गया । जिसके क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा टीमों द्वारा बच्चे की तलाश हेतु उसके फोटो को लेकर आसपास के ग्राम, मोहल्लों में ले जाकर लोगों से उनके बारे में पूछताछ की गई तथा बस स्टैंड, ढाबों व बाजार आदि में भी बच्चे की तलाश हेतु अथक प्रयास किये गये । पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली पुलिस टीम के अथक प्रयासों के फलस्वरूप लापता किशोर को सकुशल बरामद कर लिया गया है । इसके उपरान्त किशोर को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया । लापता किशोर के सकुशल मिलने पर परिवारीजनों द्वारा “हाथरस पुलिस के कार्य की भूरि-भूरि प्रशसा करते हुए धन्यवाद” प्रकट किया है ।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।