Top News

मेला श्री दाऊजी के विशाल पंडाल में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन हुआ सम्पन्न

हाथरस। मेला में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन मेला श्री दाऊजी के विशाल पंडाल में किया गया। जिसकी अध्यक्षता सिकंदराराव से पधारे प्रसिद्ध उद्योगपति जयपाल सिंह चौहान ने की तथा संचालन कार्यक्रम के संयोजक युवा कवि राणा मुनि प्रताप ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में पधारे पूर्व एमएलसी डॉक्टर राकेश सिंह राणा ने मां सरस्वती के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया।


युवा कवित्रयी उन्नति भारद्वाज की सरस्वती वंदना से सुरु हुए इस कवि सम्मेलन में डेढ़ दर्जन कवियो ने काव्य पाठ किया।मुख्य अतिथि डॉ राकेश सिंह राणा ने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण होता है जब जब समाज मे विसंगतियां फैलतीं है तब तब कवि लोग समाज को नई दिशा दिखाने का काम करते हैं।कार्यक्रम में अतिथियों , कवियों  के साथ साथ प्रमुख समाज सेवियों का भी अंग वस्त्र, फूलमाला के साथ प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कवि सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि रूपेंद्र सिंह चौहान, बबलू सिसोदिया, बृजभान सिंह के साथ डिम्पी  सिंह,राणा ऋषि सिसोदिया का भी स्वागत किया गया ।

काव्य पाठ करने वालों में मुख्य रूप से थे राकेश शम्स, देवेंद्र दीक्षित शूल,मणि मधुकर मुसल ,दौलत राम शर्मा , सल्दीप भारद्वाज ,उन्नति भारद्वाज, समसुल शम्स, डॉ नितिन मिश्रा ,डॉ उपेंद्र झा ,रोशन लाल वर्मा, चांद हुसैन चाँद, के साथ मंजू दीक्षित ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम के संयोजक राणा मुनि प्रताप एवं सहसंयोजक देवेश सिसोदिया ने सभी अतिथियों कवियों और श्रोताओं का धन्यवाद दिया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने