सासनी। गांव पढील में पशुओं के लिए बुर्जी से भूसा निकालने गये ग्रामीण की बुर्जी के ढह जाने से भूसे में दबकर मौत हो गई। जिससे ग्रामीण के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने मृतक के शव का बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया।
शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार गांव पढील निवासी पचपन वर्षीय ऋषि पाठक पुत्र चंद्रपाल पाठक पशुओं के लिए बुर्जी में से भूसा निकालने गया था। बताते हैं कि जैसे ही वह बुर्जी से भूसा निकालने लगा वैसे ही बुर्जी का भूसा नीचे ढह गया। जिससे रिषी पाठक भूसे में दब गया। जानकारी होने पर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौडे और भूसे में दबे रिषी को बाहर निकालना शुरू किया मगर तब तक दम घुटने के कारण रिषी ने दम तोड दिया।
रिषी की मौत से परिजनो में कोहराम मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड जुट गई हर किसी की आंख मे आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। थोडी जान होने की आशंका को लेकर परिजन रिषी को आनन-फानन में सीएचसी लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। देर शाम परिजनों ने मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
दूसरी ओर ओमप्रकाश पुत्र कालू निवासी गांव भमूरी थाना छर्रा अलीगढ़, करीब पैंतीस वर्ष, का शव गांव भोजगढ़ी मदरगद्दा के निकट सड़क किनारे पोखार में मिलने से क्षेत्र में खलबली मच गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को ग्रामीणों की मदद से पोखर से निकलवाकर अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा वहीं पुलिस ने मृतक के परिजनों को दी सूचना।


एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।