Top News

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हर्षोउल्लास के साथ संपन्न हुआ प्रांतीय संस्कृति महोत्सव 2024

सिकंदराराव। स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विद्या भारती ब्रज प्रदेश द्वारा प्रस्तावित प्रांतीय संस्कृति महोत्सव 2024 का सफल आयोजन दिनांक 24 सितंबर 2024 से 25 सितंबर 2024 के मध्य किया गया। जिसमें ब्रज प्रांत के कुल 11 संकुलों के कुल 400 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।


कार्यक्रम का शुभारंभ 24 सितंबर को सांय 5:00 बजे प्रांतीय संगठन मंत्री विद्या भारती ब्रज प्रान्त  हरिशंकर ,प्रदेश निरीक्षक प्रमोद वर्मा ,सह प्रदेश निरीक्षक भूपेंद्र  हरिगढ़ विभाग के विभाग प्रचारक  गोविंद  विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य  सुभाष  व प्रबंधक विनोद  गुप्ता ने विद्या की देवी मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। महोत्सव के उद्घाटन सत्र में लोक नृत्य की प्रतियोगिता आयोजित की गई एवं द्वितीय दिवस में अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी आगामी क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं में अपने ब्रज प्रांत का प्रतिनिधित्व करेंगे। उद्घाटन सत्र में सभी विद्यार्थियों को संगठन मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष का उद्बोधन प्राप्त हुआ जिसमें उन्होंने बताया के किस प्रकार यह प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में ऊर्जा का संचार करती है एवं उन्हें कुछ नया करने के लिए प्रेरित करती हैं जिससे वह अपने जीवन में उन लक्ष्यों को प्राप्त कर सकें जिससे वह अपने जीवन को सफल बना सकें। महोत्सव के समापन सत्र में सभी विद्यार्थियों को विद्यालय के अध्यक्ष श्रीमान डॉ विष्णु  सक्सेना का उद्बोधन प्राप्त हुआ। अध्यक्ष ने महोत्सव की व्यवस्था में लगे विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं समस्त आचार्य बंधु एवं बहनों का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने