Top News

हाथरस डिपो को मिलेंगी 15 बसें, छोटे मार्गों पर चलेंगी

हाथरस। इगलास, गोंडा, खैर व जलेसर मार्ग पर यात्रियों की संख्या कम होने के कारण पांच छोटी बसों की मांग की गई है। वहीं दस सामान्य बड़ी बसों की मांग की गई है, जिन्हें आगरा-अलीगढ़, मथुरा-बरेली आदि मार्ग पर दौड़ाया जाएगा।छोटे मार्गों पर चलाने के लिए हाथरस डिपो को 15 नई बसें मिल सकती हैं। इसमें 10 बड़ी व पांच छोटी बसें शामिल हैं।


हाथरस डिपो ओर से शासन को भेजे गए प्रस्ताव में 15 बसों की मांग की है। इन 15 बसों में 10 सामान्य बड़ी बसों के अलावा पांच बसें छोटी 42 सीटर शामिल हैं। प्रस्ताव में इगलास, गोंडा, खैर व जलेसर मार्ग पर यात्रियों की संख्या कम होने के कारण पांच छोटी बसों की मांग की गई है। वहीं 10 सामान्य बड़ी बसों की मांग की गई है, जिन्हें आगरा-अलीगढ़, मथुरा-बरेली आदि मार्ग पर दौड़ाया जाएगा।स्टेशन प्रभारी वीरी सिंह ने बताया है कि शासन की मांग पर प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द ही डिपो को बसेें मुहैया होने पर उन्हें आवश्यक मार्ग पर संचालित किया जाएगा।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने