हाथरस। जनपद के सासनी क्षेत्र की ग्राम पंचायत जलालपुर के प्राथमिक विद्यालय जनमासी के प्रधानाध्यापक अपनी मनमानी कर रहे है और स्कूल को समय से नहीं खोलते हैं। जिससे बच्चों को मिलने वाली शिक्षा के साथ खिलवाड़ हो रहा है। और बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। स्कूल के बच्चे तो स्कूल समय पर आते है लेकिन कोई भी शिक्षक और खुद प्रधानाध्यापक समय पर विद्यालय नहीं पहुंचते हैं। बता दें कि स्कूल के बच्चे सुबह 7:30 बजे से स्कूल के गेट पर खड़े होकर शिक्षकों का इंतजार करते हैं लेकिन स्कूल 8:15 बजे के बाद खुलता है फिर ये बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं तो क्या है?
सासनी के प्राथमिक विद्यालय जनमासी के प्रधानाध्यापक कर रहे मनमानी, गेट पर खड़े होकर बच्चे करते हैं शिक्षकों का इंतजार
जयहिंद मीडिया नेटवर्क
0

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।