Top News

सिकन्दराराव नगर पालिका के रवैए से आक्रोशित दलित समाज ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

वीडियो खबर देखने के लिए लिंक को टच करें

हाथरस के सिकन्दराराव में नगरपालिका के मनमाने रवैए से आक्रोशित दलित बस्ती मोहल्ला रोशनगंज के लोगों ने एकत्र होकर उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ एवं अलीगढ़ मंडल आयुक्त के साथ- साथ जिलाधिकारी हाथरस के नाम अपना ज्ञापन उपजिलाधिकारी धर्मेन्द्र सिंह को सौंपा। ज्ञापन देने वाले लोगों का कहना है कि जल निगम की जब पूर्व से मोहल्ला करीमनगर में दो -दो टंकियां मौजूद हैं, जोकि सालों से बंद पड़ी है, उनको नगरपालिका द्वारा सुचारू नहीं कराया गया, शहर के अदंर सभी पाइपलाइन 20-22 सालों पूरी तरह से गायब है, पहले से बनी टंकियों की मरम्मत कराने की जगह सिकन्दराराव नगर पालिका सरकारी वजट का दुर्पयोग करना चाहती है। एवं  मोहल्ला रोशनगंज में मन्दिर के सामने पड़ी जगह पर पानी की टंकी का निर्माण करा सरकारी बजट का गमन करना चाहती है, जबकि मोहल्ला रोशनगंज के लोगों का कहना कि आयदिन हमारे घरों में नालों का ढाल सही ना होने के कारण एवं सड़क सही ना बनी होने का कारण आय दिन हमारे घरों में पानी भर जाता है, एवं सामने बने शिव मन्दिर में पानी भर जाता है एवं पास में बनी स्टेट बैंक के सामने सामुदायिक शौचालय में अंदर तक पानी भर जाता है। वाल्मीकि समाज का कहना है कि शिव मन्दिर के सामने लगभग 20 वर्षों से वाल्मीकि समाज की होली जलती आई है एवं हमारे समाज का कोई भी सरकारी गेस्ट हाउस नहीं है। हमारे समाज के लोगों के विवाह समारोह हेतु गेस्ट हाउस का निर्माण करवाया जाए। उनका कहना है कि जब मोहल्ला मटकोटा में मीट मार्केट को तुड़वाकर कर गेस्ट हाउस का निर्माण कराया जा सकता है तो हमारे समाज का गेस्ट भी होना चाहिए। हम लोगों के शादी समारोह इसी जगह पर सालों से होते हुए आए हैं। क्रीड़ा स्थल एक सार्वजनिक स्थल होने के बाबजूद भी नगर पालिका द्वारा क्रीड़ा स्थल के बाहर नालों पर फ्रूट स्टॉल के नाम पर नालों को पाट दिया गया। अवैध तरह से 8 दुकानों को टीन सिस्टम लगाकर  अवैध दुकानें बनाई गई है। एवं शहरी क्षेत्र के लोगों को दुकान आवंटित करने की जगह ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आवंटित की जा रही है, जिसकी बोली 5 से  6 लाख की बताई जा रही है, जबकि दुकानों का आवंटन नगरपालिका द्वारा पहले की किया जा चुका है, सिर्फ नाम की बोली लगाई जा रही है, जबकि नगर पालिका द्वारा 1-1 लाख रूपए देकर पहले ही रसीद दे दी गई है, जिसमें कुछ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के नाम भी आवंटित किए गए हैं,  इसी तरह पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान के सामने बने मार्केट में लगभग चार झीने बने हुए थे एवं मार्केट के लिए शौचालय था उसको तुड़वाकर दुकानें बनाकर आवंटित कर दिया गया। आयदिन जीटी रोड़ पर स्थित क्रीड़ा स्थल के बाहर टेम्पो वालों का अतिक्रमण बना रहता है और आगे रोड़ पटरी पर ढकेल वालों का तांता लगा रहता है। सब्जी मंडी रोड़ से हटाकर मंडी समिति पर पहुंचाई जाए। जिससे आय दिन शहरी एवं ग्रामीण लोग दुर्घनाओं का शिकार होते रहते हैं, सिकन्दराराव नगरपालिका अपने मनमाने रवैए से बाज नहीं आ रही है। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से रितुराज चंचल, बनिया वाल्मीकि, मनोज कुमार, कमल वाल्मीकि, रवि चन्द्रा आदि वाल्मीक समाज के लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने