Top News

गांव कपसिया में सड़क पर भयानक मगरमच्छ को टहलता देखकर ग्रामीणों के उडे होश

 वीडियो खबर देखने के लिए लिंक को टच करें

हाथरस। जिले के सिकंदराराव तहसील क्षेत्र के गांव कपसिया में बैखौफ मगरमच्छों ने अपना डेरा जमा लिया है। अभी गांव कपसिया के तालाब से भी 25 दिन बीत जाने के वावजूद तालाब में मौजूद मगरमच्छ को नहीं पकड़ा जा सका है। उसके बाद रक्षाबंधन की रात को गांव कपसिया व श्यामपुर मानिकपुर पर मौजूद बंबा किनारे सड़क पर एक और भयानक मगरमच्छ को घूमता देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए हैं। सड़क पर बेखौफ टहलते मगरमच्छ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो आसपास के लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। आस पास के कई गांवों के ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। बता दें कि लगभग 25 दिन पूर्व गांव कपसिया के तालाब में ग्रामीणों ने एक मगरमच्छ को तैरता हुआ देखा। जिसके बाद वन विभाग की टीम गांव में पहुंची पर मगरमच्छ को नहीं पकड़ पाई। दस बारह दिनों तक लगातार मगरमच्छ बैखौफ होकर तालाब में तैरता रहा तो ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर प्रदर्शन किया जिसके बाद मौके पर डीएफओ हाथरस ने पहुंचकर निरीक्षण किया और मौके पर वन विभाग की टीम तैनात कर दी। वावजूद इसके 25 दिन बीत जाने के बाद भी आजतक तालाब से मगरमच्छ को नहीं निकाला जा सका और अब एक और मगरमच्छ को बैखौफ होकर सड़क पर घूमता देखकर ग्रामीणों के रोंगटे खड़े हो गए हैं तथा आसपास के गांवों में भय का माहौल व्याप्त हो गया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने