Top News

अक्रूर जी जयंती पर हाथरस में निकाली प्रभात फेरी

हाथरस। वार्ष्णेय कुल भूषण श्री अक्रूर जी महाराज के जयन्ती पर्व पर आज उनके सम्मान में वार्ष्णेय समाज द्वारा शहर में आज सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी घंटाघर स्थित मंदिर श्री मंदिर श्री गोविन्द भगवान से प्रारम्भ होकर नयागंज स्थित श्री अक्रूर जी महाराज की प्रतिमा स्थल पर पहुंची जहां पर पूजा अर्चना की गई। तदुपरान्त  प्रभात फेरी शहर भ्रमण करते हुए श्री  अक्रूर इन्टर कालेज पर पहुंची। जहाँ तीनों स्थानों पर श्री अक्रूर जी महाराज की पूजा अर्चना की तथा माला, दुपट्टा पहनाए गये।साथ ही भोग लगाकर  प्रसादी वितरण की गई। इस मौके पर वार्ष्णेय बंधुओं द्वारा श्री गोविन्द भगवान, श्री राधारानी व श्री अक्रूर जी महाराज के जयघोष से पूरा वातावरण मथुरामय हो गया। कार्यक्रम में मंदिर श्री गोविन्द भगवान प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष मुकुल आनंद वार्ष्णेय, रथयात्रा महोत्सव के निदेशक एवं संरक्षक कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय कातिब, श्री गोविंद भगवान रथयात्रा महोत्सव की अध्यक्ष श्रीमती दीप्ति वार्ष्णेय, महोत्सव अध्यक्ष प्रतिनिधि नवीन गुप्ता एपेक्स, माधुरी वार्ष्णेय, मंजू वार्ष्णेय, प्रमुख समाजसेवी मदन गोपाल वाष्र्णेय, व्यापारी नेता ललतेश गुप्ता, प्रहलाद वार्ष्णेय चूना वाले,शैलेंद्र वार्ष्णेय सर्राफ, हेमंत वार्ष्णेय एडवोकेट, सौरभ वार्ष्णेय टिंबर वाले, योगेश वार्ष्णेय सानू, चंदन वार्ष्णेय, रूपकिशोर वाष्र्णेय जीके, तनुज आनंद वार्ष्णेय, लक्ष्मीकांत वार्ष्णेय सर्राफ, योगेंद्र वार्ष्णेय, मयंक वार्ष्णेय, लव वार्ष्णेय, मनोज वार्ष्णेय एवं वार्ष्णेय समाज के तमाम बंधु शामिल थे।


Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने