हाथरस/सिकंदराराव। पुलिस अधीक्षक हाथरस निपुण अग्रवाल के आदेशानुसार लोक सभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत जनपद में जारी आदर्श आचार संहिता के अनुपालनार्थ चुनाव के दौरान अवैध धन, अवैध शराब, मादक पदार्थों तथा अवैध शस्त्र आदि के परिवहन की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के क्रम में उडनदस्ता टीम व थाना सिकंदराराव पुलिस के द्वारा हाथरस के एटा बॉर्डर पर स्थित भेंकुरी चौराहे पर सुबह से ही नगदी व अन्य अवैध बस्तुओं की बरामदगी हेतु वाहनों की चेकिंग की गई। उड़न दस्ता और पुलिस की जिले में चल रही इस वाहन चेकिंग से अवैध सामानों को इधर-उधर करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
भैंकुरी चौराहे पर उडनदस्ता टीम व सिकंदराराव पुलिस द्वारा चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान
जयहिंद मीडिया नेटवर्क
0

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।