Top News

क्षेत्र में भैंस चोरों का गैंग सक्रीय, गांव मऊ में जगार हो जाने पर घटना को अंजाम दिए बिना भागे भैंस चोर

हाथरस/सिकंदराराव। तहसील क्षेत्र में भैंस चोरों का गैंग सक्रीय है। और वह आए दिन भैंस चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। सोमवार को तहसील क्षेत्र के गांव मऊ में भैंस चोर गैंग के आठ सदस्य तमंचा आदि से लैस होकर बिना नंबर की मैक्स गाड़ी से घटना को अंजाम देने के लिए आए परंतु गांव में जगार हो जाने पर वह बिना घटना को अंजाम दिए ही भाग गए। बदमाशों ने वहा कूड़ा डालने गए एक व्यक्ति के साथ मारपीट की और उसे वहीं बांध कर डाल दिया।

   बता दें कि सोमवार सुबह लगभग चार बजे गांव मऊ निवासी प्रमोद पुत्र भगवान सिंह गांव के बाहर मौजूद घूरे पर कूड़ा डालने गया था। तो उसने वहां आठ लोगों को बिना नंबर की मैक्स गाड़ी को लेकर गांव के बाहर सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में खड़े देखा। उन्होंने गाड़ी को स्टार्ट कर रखा था और सभी के हाथों में तमंचे लगे हुए थे। यह सब देखकर प्रमोद घबरा गया और शोर मचाते हुए वापस गांव की और भागने लगा। तो बदमाशों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट कर उसे वहीं बांध कर डाल दिया। इतने में गांव से कुछ और लोग उधर आए तो जगार हो जाने पर बदमाश बिना घटना को अंजाम दिए वहां से भाग गए। क्षेत्र में भैंस चोरों का गैंग सक्रीय है जो लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहा है।


Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने