हाथरस/सिकदराराव। बीते कुछ दिन पहले तहसील क्षेत्र के कस्बानुमा गांव पोरा क्षेत्र के चित्तरपुर में निर्मम तरीके से हुई दम्पति की हत्या को लेकर क्षेत्र के कुशवाह समाज के लोग लामबंद होने लगे हैं। गांव चित्तरपुर के बाद अब गांव भेंकुरी में भी कुशवाहा समाज के दर्जनों लोगों ने गांव में अपने हाथों में चुनाव बहिष्कार के लिखे बैनर को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों द्वारा बैनर में लिखा गया है कि कुशवाहा समाज की दम्पति की निर्मम हत्या से आहत होकर और न्याय न मिलने पर कुशवाहा समाज चुनाव का बहिष्कार करता है।
दम्पति की हुई हत्या के मामले में न्याय की मांग करते हुए भैंकुरी में कुशवाहा समाज के लोगों ने चुनाव बहिष्कार का किया ऐलान
जयहिंद मीडिया नेटवर्क
0

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।