Top News

हसायन में हुड़दंगियों ने ईंट मारकर पुलिसकर्मी का फोड़ा सिर, अन्य पुलिस कर्मियों को हुड़दंगियों ने दौड़ाया

हसायन। कस्बे में हुरियारों के द्वारा होली खेली जा रही थी और जमकर हुड़दंग किया जा रहा था। तभी वहां से पुलिसकर्मी गुजरे तो किसी ने ईंट मार दी जिससे एक पुलिसकर्मी का सिर फट गया।


अन्य पुलिस कर्मियों को हुड़दंगियों ने वहां से दौड़ा दिया। सूचना पर मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंच गई जिनके द्वारा हुड़दंगियों में से कुछ को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं घायल पुलिसकर्मी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने घायल का उपचार किया है। वही हसायन कोतवाली पुलिस के द्वारा और हुड़दंगियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने