Top News

अयोध्या रामोत्सव में हाथरस के युवा कवि राणा मुनि प्रताप हुए सम्मानित

हाथरस। युवा कवि राणा मुनि प्रताप इन दिनों पूरे देश में अपनी कविताओं के माध्यम से हाथरस का नाम रोशन करने का कार्य कर रहे हैं। बतादें कि भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में संत कबीर अकैडमी, संस्कृति विभाग और पर्यटन विभाग द्वारा रामोत्सव चल रहा है जिसमें अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश के बड़े कवियों के साथ काव्य पाठ करने पर राणा मुनि प्रताप को श्रेष्ठ काव्यपाठ हेतु सम्मानित किया गया।


राणा मुनि प्रताप ने बताया कि राम की कृपा से अयोध्या में काव्य पाठ हेतु आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम से पहले हनुमानगढ़ी पहुंचकर हनुमान जी से अनुमति लेकर प्रभु श्री राम के दर्शन किए फिर कार्यक्रम में पहुंचकर काव्यपाठ किया। इस अवसर हेतु राणा मुनि प्रताप ने आशुतोष जी, अभय निर्भीक, रामायण धर द्विवेदी जी को धन्यवाद ज्ञापित किया।


Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने