Top News

हाथरस के आरटीओ कार्यालय में भ्रष्टाचार का बोलबाला

 

          वीडियो खबर देखने के लिए लिंक को टच करें

हाथरस। जिले में आरटीओ कार्यालय में वाहनों को ब्लैकलिस्ट कर फिटनेस के नाम पर जमकर अवैध वसूली का खेल किया जा रहा है। यहां पहले तो वाहनों को चैकिंग के दौरान चालान कर निरूद्ध कर दिया जाता है। और वाहनों को ब्लैकलिस्ट कर दिया जाता है। फिटनेस कराने के लिए जब आरटीओ कार्यालय के बाबू से सम्पर्क किया जाता है तो वह इधर उधर टहलाते रहते हैं थक हार कर वाहन स्वामी आरटीओ ऑफिस के बाहर डेरा जमाए बैठे दलालों के सम्पर्क में आने को मजबूर होता है तो उससे मोटी रकम की मांग की जाती है जिसके न देने पर एक ओर तो उसका कोई काम नहीं हो पाता वहीं दूसरी ओर उसे परेशान भी बहुत किया जाता है। 

  आरटीओ ऑफिस के बाहर बैठे दलाल लोगों की जेबों पर डांका डालने का काम कर रहे हैं। क्या आरटीओ प्रशासन इस बात से अंजान है? या जान बूझकर अंजान बनने का ढोंग कर रहा है? अब देखना यह होगा कि उच्च अधिकारी कब तक इस मामले को संज्ञान में लेकर आरटीओ ऑफिस पर हो रहे इस भ्रष्टाचार पर लगाम लगाते हैं।


Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने